धोनी ने किया धोनी का ट्रेलर लांच

0
763

भारतीय वनडे टीम के महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्म “एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी” का कल मुंबई और जालंधर  में ट्रेलर लांच किया गया। खुद धोनी ने एक ही दिन में दो बड़े शहरों में जा कर अपने फैन्स के बीच फिल्म का ट्रेलर किया रिलीज । इस मौके पर फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय और धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद थे। ट्रेलर के बाद अब फिल्म भी बड़े परदे पर जल्द देखने को मिलेगी।

धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे पॉपुलर खिलाडियों में से एक हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी को लोग बहुत पसंद करते हैं, चाहे उनका बाइक चलाने का अंदाज़ हो या लंबे बालों का, उनके फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं। धोनी के प्रसंशक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। यहां तक की पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ ने तो खुल कर धोनी के हेयरस्टाइल की तारीफ की थी।

लेकिन धोनी के बारे में ऐसा कहा जाता है की वह कम बोलते है, कभी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आये। या उनकी निजी जिंदगी के बारे में लोग कम ही जानते है। ऐसे में फैन्स को उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म से उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में जानने को मिलेगा। उनके नाम बहुत से रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकेट जगत को दिए उनके योगदान और 2011 वर्ल्डकप में लगाए उस छक्के को शायद ही कोई भूल पाए। बॉलीवुड में फिल्म स्टार्स से भी उनका बहुत अच्छा दोस्ताना है। न सिर्फ अपने खेल के  लिए बल्कि अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए भी वह जाने जाते रहे हैं। एक वक़्त ऐसा भी था जब लड़कियों में ये बहुत फेमस हुआ करते थे, उनकी इतनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इन्हें ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। धोनी की इतनी फैन फॉलोविंग को देखते हुए ही शायद इसलिए फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का जिम्मा धोनी को  सौंपा होगा। और अब  ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले दिनों में वह फिल्म का प्रोमोशन करते भी नजर आयें।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी खिलाडी के जीवन को आधार बना कर फिल्म बनाई गई हो। इससे पहले भी अजरुद्दीन, मिल्खा सिंह, मैरी कॉम जैसे खिलाडियों पर फ़िल्में बन चुकी हैं। जो काफी हद तक सफल साबित हुई। उन फिल्मों को देखते हुए धोनी पर बनने वाली इस  फिल्म से दर्शको को भी बहुत उम्मीदें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here