Alia Bhatt Baby Girl: कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया ने नन्ही परी को दिया जन्म

0
313
Alia Bhatt Baby Girl

Alia Bhatt Baby Girl: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पैरेंन्ट्स बन गए हैं। आलिया ने नन्हीं परी को जन्म दिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। आज सुबह ही आलिया रणबीर के साथ अस्पताल पहुंची थीं। एक्ट्रेस की डिलवरी एच एन रिलायंस अस्पताल में हुई।

Alia Bhatt Baby Girl
Alia Bhatt Baby Girl

Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म

आलिया के मां बनते ही कपूर खानदान में खुशी का माहौल छा गया है। बता दें कि आलिया ने अपनी शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं थीं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। रणबीर और Alia Bhatt 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने काफी ग्रांड वेडिंग की थी, इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। हालांकि, इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे लेकिन शादी के बाद इन्होंने शानदार रिसेप्शन भी रखा था।

Alia Bhatt

इस बीच दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ (Animal) में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Apna Bana Le Song Out: फिल्म ‘भेड़िया’ का नया गाना ‘अपना बना ले’ रिलीज, देखने को मिलेगी वरुण कृति की रोमांटिक केमेस्ट्री

Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को फनी अंदाज में किया बर्थडे विश, पोस्ट देख फैंस को आया बड़ा मजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here