UP Elections 2022: Karhal में CM Yogi बोले- ”बुलडोजर को मरम्मत करने के लिए भेजा हुआ है, 10 मार्च के बाद फिर से चलेगा”

0
527
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

UP Elections 2022: Uttar Pradesh में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। राज्‍य में 2 चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीसरा चरण 20 फरवरी को है। यूपी में चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां आक्रामक हैं। शुक्रवार को Karhal में चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि मैं यहां आपको आश्वासन देने आया हूं कि मैंने मरम्मत के लिए बुलडोजर भेज दिया है। 10 मार्च के बाद जब ये फिर से चलना प्रारंभ होगा तो जिन लोगो में अभी ज्यादा गर्म हवा निकल रही है, ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएंगी।

UP Elections 2022:  Yogi Adityanath

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पहले राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से मैदान में है। वहीं बीजेपी ने उनके सामने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

करहल में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”मैं कल देख रहा था कि SP के प्रत्याशी नामांकन के लिए करहल आए थे तब उन्होंने कहा अब दोबारा सर्टिफिकेट लेने के लिए आऊंगा लेकिन एसपी सिंह बघेल ने उनको 5वें दिन ही यहां आने पर मजबूर कर दिया। उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर पर अटके वाली हो गई है।”

UP Elections 2022: कांग्रेस, सपा-बसपा ने 2014 के पहले पूरे देश की कर दी थी दुर्गति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, ”कांग्रेस, सपा-बसपा ने 2014 के पहले पूरे देश की दुर्गति कर दी थी। जो उत्तर प्रदेश देश को नेतृत्व देता था उसे ये सरकार वहां ले आई कि उत्तर प्रदेश के सामने खुद की पहचान का संकट आ गया।” वहीं राम मंदिर को लेकर उन्‍होंने कहा कि 2023 में भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में तैयार होगा और राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा।

UP Elections 2022:
UP Elections 2022:

तीन तलाक को लेकर उन्‍होंने कहा कि क्या तीन तलाक की कुप्रथा को जारी रखने देना चाहिए? हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है। शरीयत ये कोई अन्य कानून उसका व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन हमें संस्थाओं को इससे ऊपर रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here