UP Election 2022: BJP आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, Amit Shah समेत ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

0
320
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: Uttar Pradesh में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्‍य की सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए BJP पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में बीजेपी आज यानी कि 8 फरवरी को राजधानी लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करेगी। बीजेपी ने इस साल के घोषणा पत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी किया जाएगा।

पर भारतीय जनता पार्टी ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर सम्मान व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र 6 और 7 फरवरी को जारी नहीं किया। शुक्रवार को Gorakhpur में उत्‍तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा था कि, ”भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही है। प्रदेश के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ 6 फरवरी को जारी किया जाएगा।”

UP Election 2022: घोषणा पत्र में इन बातों पर होगा केंद्रित

UP Election 2022 (File Photo)
UP Election 2022 (File Photo)

बात दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना यह चुनावी घोषणा पत्र जनता की राय लेकर बनाया है। इसके लिए अकाक्षां पेटी तैयार की गई थी और आम जनता से सुझाव मांगे गए थे। लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना, डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

बीजेपी का घोषणा पत्र किसानों, युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा। पार्टी युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, और मंदिर जैसे मुद्दों से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि कनेक्शन पर बिजली के बिल में रियायत देने से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है। धार्मिक व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

UP Election 2022: कब है मतदान

UP Election 2022
UP Election 2022

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होना है, वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बसपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here