UP Election 2022: सपा में शामिल हुए रीता बहुगुणा जोशी के बेटे Mayank Joshi, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

रीता बहुगुणा जोशी चाहती थीं कि भाजपा मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट दे, लेकिन भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी और मयंक के बजाय लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री बृजेश पाठक को मैदान में उतारा।

0
365
Mayank Joshi Meet Akhilesh Yadav
Mayank Joshi Meet Akhilesh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 7वें चरण के मतदान से पूर्व शनिवार को मयंक जोशी ने सपा का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने खुद मंच पर उनका स्वागत किया। बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक जोशी जल्द से जल्द सपा की प्राथमिक सदस्यता ले लेंगे। लेकिन अब सारी अटकलों से पर्दा उठाते हुए मयंक जोशी ने आजमगढ़ के गोपालपुर में समाजवादी पार्टी की जनसभा के दौरान सपा में शामिल हो गए हैं।

UP Election 2022: भाजपा से नाराज थे Mayank Joshi

गौरतलब है कि पिछले महीने,रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद के रूप में पद छोड़ने की पेशकश की थी। रीता बहुगुणा जोशी चाहती थीं कि भाजपा मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट दे, लेकिन भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी और मयंक के बजाय लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री बृजेश पाठक को मैदान में उतारा।लखनऊ कैंट निर्वाचन क्षेत्र से जोशी खुद प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने लखनऊ कैंट से 2017 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद से सांसद बनने के बाद उन्होंने सीट छोड़ दी।

Rita Bahuguna Joshi Son Mayank Joshi
Mayank Joshi Rita Bahuguna Joshi

बाद में खाली हुई विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेश तिवारी ने जीत दर्ज की। 2017 के विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी पार्टी की अपर्णा यादव को हराकर लखनऊ कैंट की विधायक बनी थी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here