UP Election 2022: छठे चरण में CM Yogi समेत कई मंत्रियों की दाव पर है प्रतिष्ठा, होगा भाग्‍य का फैसला

0
438
Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath,
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

UP Election 2022 : Uttar Pradesh में छठे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार को चल रही है। इस चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath (गोरखपुर शहर), कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (पथरदेवा), शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी (इटवा), स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बंसी), राज्य सरकार में मंत्री राम चौहान (खजानी), जय प्रकाश निषाद (रुद्रपुर), आनंद स्वरूप शुक्ला और उपेंद्र तिवारी (फेफना) ऐसे प्रत्‍याशी हैं जिनकी सीटों पर सभी लोगों की नजरें हैं।

CM Yogi Adityanath

खबर लिखे जाने तक सीएम योगी आदित्‍यनाथ, मंत्री उपेंद्र तिवारी और मंत्री आनंद स्‍वरूप शुक्‍ला ने अपना वोट सुबह-सुबह डाल दिया है।

UP Election 2022: छठे चरण में इन विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान

कटेहरी, टांडा, अलापुर, जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसरी, उतरौला, बलरामपुर, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बंसी, इटवा, डोमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा, मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघाटा , नौतनवा, सिसवा, महराजगंज, पनियारा, कैम्पियारगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजानी, चौरी-चौरा, बांसगांव, चिल्लुपर, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हट, रामकोला, रुद्रपुर, पाथरदेव रामपुर कारखाना, भाटपर रानी, सलेमपुर, बरहज, बेलथरा रोड, रसरा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया।

UP Election 2022
UP Election 2022

बता दें कि छठे चरण में कुल 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। जो 10 जिलों गोरखपुर, अंबेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में मतदान कर रहे हैं। जिसमें 1,14,63,113 पुरुष, 99,98,383 महिलाएं और 1,320 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here