UP Election 2022: पहले चरण के मतदान शुरू होने के बाद उम्मीदवारों ने क्या कहा? जानिए

0
306
Shrikant Sharma
Shrikant Sharma

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और यह आज शाम छह बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता हैं जो राज्य विधानसभा के लिए 403 विधायकों का चुनाव करते हैं। पहले चरण के मतदान शुरू होने के बाद से नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने लोगों से देखभाल करने वाली सरकार चुनने की अपील की है।

UP Election 2022: Shrikant Sharma बोले- ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं हैं

आगरा ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मुझे विश्वास है कि राज्य में सुशासन के लिए नागरिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। मथुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं हैं बल्कि राज्य में महिलाओं के विकास और सुरक्षा से जुड़े हैं। पिछले 5 वर्षों में हमने एक समृद्ध उत्तर प्रदेश की नींव रखी है।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह चुनाव बहन-बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव है। हमारी बेटियां आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पहले बेटियों के लिए 6 बजे के बाद कर्फ्यू लग जाता था। हमारी सरकार ने काम किया है और करके दिखाया है। हम इस बार 300 से ज़्यादा सीटें लाएंगे।

सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने कहा कि हम विकास के एजेंडे पर लड़ रहे हैं क्योंकि हम सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। राज्य की जनता तुष्टीकरण की राजनीति नहीं देखना चाहती।

download 12 1
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम

नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, समाजवादी पार्टी से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक और AAP से पंकज अवाना के खिलाफ चुनाव लड़ रह हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका एक ‘वोट’ अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। इसलिए ‘पहले मतदान फिर जलपान।

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने डाले वोट

केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। लोगों से भी कहना चाहता हूं कि ज़्यादा-से-ज़्यादा वोट करें और फिर से भाजपा की सरकार बनाएं। बता दें कि आगरा के खेरागढ़ में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने भी मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक बड़ा पर्व है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से निकलें और मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

संबंधित खबरें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here