UP Election 2022: सपा के Hariom Yadav, Dharampal Singh और कांग्रेस के Naresh Saini बीजेपी में शामिल

0
390
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच एक दूसरे के कुनबे को कमजोर करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद अब सपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दिया है। सपा के Hariom Yadav, Dharampal Singh और कांग्रेस के Naresh Saini बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

UP Election 2022: मुलायम सिंह यादव के समधी हैं हरिओम यादव

mulayam yadav,UP Election 2022

हरिओम यादव ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। वो सिरसागंज सीट से विधायक हैं। पिछले साल फरवरी 2021 में सपा से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के समधी हैं। हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव का विवाह मुलायम सिंह यादव के भतीजे से हुई थी।

UP Election 2022: बीजेपी में इस्तीफे का दौर जारी

Swami Prasad Maurya के इस्‍तीफे के बाद बीजेपी के कई विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। जिसमें यूपी सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर, विनय शाक्य और मुकेश वर्मा शामिल हैं।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here