UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 55 सीटों पर वोटिंग जारी, तस्वीरों में देखें तैयारी

0
291
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के चुनाव में आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता 586 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य के पश्चिमी हिस्से में अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर के 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। बता दें कि इससे पहले 2017 में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 55 में से 38 सीटों पर जीत हासिल की थी, समाजवादी पार्टी को 13 और कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो-दो सीटें मिली थीं।

UP Election 2022: मुख्तार अब्बास नकवी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दूसरे चरण के मतदान के लिए रामपुर में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े हैं।

download 43
मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर के दूसरे चरण के मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वोट डाला

download 2 8

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। तस्वीरें गन्ना विकास बूथ अमरोहा से हैं, जहां लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।

download 3 9
download 4 9
मतदान केंद्र पर कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रही महिला

तस्वीरें बरेली के दमखोड़ा गावं के ‘धनी राम इंटर कॉलेज’ की हैं। इस दौरान लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए दिखाई दिए।

download 5 7
UP Election 2022

चुनाव अधिकारियों ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर में मतदान केंद्र संख्या 374 पर मॉक पोल किया

download 6 7
मतदान केंद्र संख्या 374

उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।

download 7 8
उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here