Punjab Election: पंजाब सीएम ने कहा- अगर जीतेगी कांग्रेस तो पंजाब में हर साल दूंगा 8 फ्री गैस सिलेंडर

0
264
Punjab Election
Punjab Election

Punjab Election: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग होने वाली है और 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी, जिसको लेकर लगातार सभी राजनीति पार्टियों का प्रचार अभियान जारी है। सभी दल प्रचार अभियान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के साथ वोटरों को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भी इस रेस में शामिल हो गए है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार की वापसी होने पर लोगों को हर साल मुफ्त में 8 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। वहीं गरीब और जरुरतमंद महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर हर महीने 1100 रुपये की राशि भी देने का वादा किया है। बता दें कि केजरीवाल ने भी पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। केजरीवाल पंजाब में मुफ्त बिजली देने की भी बात कर रहे हैं।

Punjab Election: पंजाब में हर साल मुफ्त में 8 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे

बता दें कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। यूपी के प्रचार की कमान संभालने के बाद अब प्रियंका गांधी पंजाब में अपना दमखम दिखाने उतर गई हैं। वह पंजाब के कोटकपूरा में जनसभा के संबोधन के बाद, धुरी में महिलाओं से संवाद करेने पहूंची। उसके बाद प्रियंका डेराबस्सी में रोड शो करने वाली हैं फिर वह 6 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली वापस लौटेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi ) की पंजाब में होने वाली रैलियों से एक दिन पहले कोटकपूरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली आज नई अनाज मंडी में हो रही है। बता दें कि कोटकपूरा को कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

Punjab Election
Punjab Election

प्रचार के दौरान Priyanka Gandhi Vadra ने आप पर जमकर हमला बोला, कहा कि पंजाब में एक ओर राजनीतिक दल है जो दिल्ली से आया है, उसे आप पहचान रहे होंगे। वह दिल्ली का मॉडल पंजाब में दिखा रहा है। एक बार पहले भी इसी तरह का मॉडल देश में आया था जो गुजरात का था, वह फेल रहा, गुजरात माडल तो केवल विज्ञापनों में ही है। दिल्ली की असलियत भी आप सभी जानते हैं, आम आदमी पार्टी के नेता तो खुद यह कहते हैं कि वह भाजपा से बड़े भाजपा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here