Om Prakash Rajbhar क्या जीत पाएंगे जहूराबाद की लड़ाई?,जानिए इस सीट का गणित

0
777
Om Prakash Rajbhar
Om Prakash Rajbhar

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र (Zahoorabad Assembly Seat) में आखिरी चरण में 7 मार्च को मतदान होना है। इस बार जहूराबाद की राजनीतिक लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को इस पूर्वी उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, उनके सामने बसपा के सैय्यदा शादाब और भाजपा के कालीचरण राजभर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस सीट के मुकाबले को दिलचस्प बनाने वाली बात यह है कि गाजीपुर जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में तीनों उम्मीदवार एक तरह से अनुभवी हैं।

भाजपा के सहयोगी थे Om Prakash Rajbhar

जहूराबाद से मौजूदा विधायक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख प्रकाश राजभर 2017 में भाजपा के सहयोगी थे। लेकिन चुनाव से पहले वो समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं दो बार बसपा विधायक रह चुके कालीचरण राजभर इस बार भाजपा से मैदान में हैं।

कौन हैं Om Prakash Rajbhar ?

ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष हैं। वे उत्तर प्रदेश के जहूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। राजभर का उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के पिंद्रा ब्लॉक के कटौना गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 1983 में बलदेव डिग्री कॉलेज, बड़ागांव, वाराणसी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे पेशे से एक कृषिविद भी हैं।

राजभर का राजनीतिक कैरियर

राजभर उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। 2017 से, उन्होंने जहूराबाद का प्रतिनिधित्व किया है और एसबीएसपी के सदस्य हैं। 19 मार्च 2017 को, राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और विकलांग जन विकास विभाग के मंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने। 20 मई 2019 को, राजभर को गठबंधन विरोधी गतिविधियों के कारण योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद अक्टूबर 2021 में, राजभर ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। द वायर के साथ 2022 के एक साक्षात्कार में राजभर ने कहा था कि वह हिंदू नहीं हैं।

Om Prakash Rajbhar
Om Prakash Rajbhar

जहूराबाद की राजनीतिक इतिहास

गाजीपुर जिले की इस विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनावों में एसबीएसपी के ओम प्रकाश राजभर ने इस बसपा के उम्मीदवार को 18,081 मतों के अंतर से हराया था। ओम प्रकाश राजभर को कुल 2,30,582 वोट मिले थे। सपा की सैयदा शादाब फातिमा ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार को 10,478 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।

बता दें कि 1989 में इस सीट से पहली बार विरेंद्र सिंह (कांगेस ) ने जीत दर्ज की। 1991 में सुरेंद्र सिंह जनता दल को जीत मिली, 1993 में इसतियाक अनसारी यहां से विधायक बने। पहली बार भारतीय जनता पार्टी को यहां से 1996 में जीत मिली, जिसके बाद से आज तक इस सीट पर भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पिछले चुनाव में ओम प्रकाश राजभर एनडीए से ही जीते थे। बाद में सत्ता विरोध की वजह से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

जहूराबाद सीट पर कास्ट फैक्टर

जहूराबाद सीट विधानसभा क्षेत्र में कुल 377379 मतदाता हैं। जिसमें दलित 75 हजार, राजभर 66 हजार,यादव 44 हजार,चौहान 34 हजार, मुस्लिम 27637 और ब्राह्मण 15 हजार शामिल हैं। बता दें कि इस सीट पर दलित जिसके पक्ष में मतदान करते हैं, उसी की विधायक बनते हैं, लेकिन इस बार देखना ये होगा की भाजपा गठबंधन से बागी हुए ओम प्रकाश राजभर के लिए ये राह कितना आसान है।

संबंधित खबरें…

UP Election 2022: Jaunpur में बोले Shivraj Singh Chauhan- साइकिल होगी पंचर और भाजपा की जीत होगी बंपर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here