UGC NET Exam 2022: यूजीसी ने किया नेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

UGC के चेयरमैन प्रो. एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त महीने में किया जाएगा।

0
271
JEE Main 2022 Session 2 Result 2022
JEE Main 2022 Session 2 Result 2022

UGC NET Exam 2022: नेशनल टेस्ट एजेंसी इस बार दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा एक साथ आयोजित करने जा रही है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की तरफ से अब नेट परीक्षा 2022 (NET 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शनिवार को UGC के चेयरमैन प्रो. एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त महीने में किया जाएगा।

प्रो. एम. जगदीश कुमार ने तारिखों का ऐलान करेत हुए लिखा कि यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए साइकिल की परीक्षा का आयोजन 8, 9, 11 व 12 जुलाई 2022 और 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को किया जाएगा। साथ ही डेटशीट जल्द ही आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाने वाली है। अपने ट्वीट के अंत में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

UGC NET 2022
UGC NET 2022

UGC NET Exam 2022 Admit Card ऐसे करें सकेंगे डाउनलोड

  • पहले UGC नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको UGC NET Admit Card 2022 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • तीसरा स्टेप – आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपसे लॉग-इन करने के लिए डिटेल्स मांगा जाएगा।
  • चौथा स्टेप- जो भी डिटेल मांगे गए हैं उसे भर दें।
  • पांचवा स्टेप- Save बटन पर क्लिक करने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  • आप अपने एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी भी साथ में रख लें।
UGC NET 2022
UGC NET 2022

कोरोना के चलते नहीं आयोजित की गई थी परिक्षा

बता दें कि यह परिक्षा जून 2022 में पहले- दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली थी लेकिन परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 मई 2022 तक बढ़ा दिए गए थे। यह परिक्षा साल में 2 बार होती है, लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के कारण दिसंबर 2021 में यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here