JoSAA Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

0
187
JoSAA Counselling 2022
JoSAA Counselling 2022

JoSAA Counselling 2022: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) ने आज 23 सितंबर, 2022 को JoSAA 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जिस भी उम्मीदवार ने आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में जोसा काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन किया है वह जोसा की आधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाकर राउंड 1 का परिणाम देख सकते हैं।

जोसा राउंड 1 के लिए आवेदन और पसंद भरने की प्रक्रिया का आखिरी दिन 21 सितंबर 2022 था। जिस भी उम्मीदवार का नाम राउंड 1 में सिलेक्ट हुआ है उन्हें 23 से 26 सितंबर तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि राउंड 2 परिणाम 28 सिंतबर को जारी होगा। इस साल जोसा काउंसलिंग के 6 राउंड होंगे।

JoSAA Counselling 2022
JoSAA Counselling 2022

JoSAA Counselling 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाना है।
  • यहां होमपेज पर आपको “पहला मॉक अलॉटमेंट डिटेल्स देखें” लिखा नजर आएगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आपसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की संबंधित कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी।
  • डिटेल्स भरने के बाद लॉगिन करें।
  • आपके सामने जोसा काउंसलिंग की 1 राउंड की सूची खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here