Diwali Rangoli Designs: दीवाली पर बनाएं यह रंगोली डिजाइन, बनाना है बहुत आसान

0
16739
Diwali Rangoli Designs:
Diwali Rangoli Designs:

Diwali Rangoli Designs : दीपों का त्योहार दीवाली इस बार 4 नवंबर को मनाई जा रही है। हिंदू त्योहारों में दीवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। इसकी तैयारी भी बड़ी होती है। दीवाली के एक माह पहले से ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगती है। इस खास दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्त हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

मां लक्ष्मी धन, संपदा, शांति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। Diwali पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यह भी माना जाता है कि दीवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से धन की कमी लीनहीं होती हैं। पूरे साल मां की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

भक्त माता के स्वागत के लिए घर के मुहाने पर रंगोली बनाते हैं। घर के कोने- कोने को माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए तैयार करते हैं। अगर आप भी रंगोली के सुंदर डिजाइन देख रहे हैं तो यहां पर काफी ऑप्शन है।

यहां पर देखें 5 आसान Designs

रंगोली की बात करें तो असल रंगोली डॉट वाली होती है। पर डॉट वाली रंगोली दक्षिण भारत में बहुत प्रचलित है। इस तरह की फूलों वाली रंगोली देश में हर जगह दीवाली, दशहरा, धनतेरस और रक्षाबंधन पर बनाई जाती है।

No photo description available.

कलर वाली रंगोली सभी को पसंद है पर इस तरह बिना रंगों वाली रंगोली भी काफी सुंदर लगती है।

May be a black-and-white image

यह रंगोली डिजाइन सबसे आसान है। इसे आप किसी बोतल के ढक्कन या फिर चूड़ी की मदद से बना सकती हैं।

May be an image of crochet and flower

ये डिजाइन थोड़ा मुश्किल है पर काफी शानदार है। इसे बड़ी दीवाली के दिन घर के गेट के सामने बना सकती हैं। खास बात यह कि अधिक जगह की जरुरत नहीं होगी।

No photo description available.

यह इंद्रधनुष के रंगों वाली रंगोली है। इसे बनाने के लिए चूड़ी और माचिस की तीली का सहारा ले सकती हैं।

No photo description available.

यह भी पढ़ें:

Diwali 2021 Rangoli: दीवाली के लिए यहां पर देखें आसान रंगोली डिजाइन

Dhanteras 2021 Rangoli: धनतेरस के लिए देख रहे हैं रंगोली, यहां देखें 10 डिजाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here