Digital Sansad App के जरिये जान सकेंगे अपने सांसद का कामकाज और संसद के दिनभर की कार्यवाही

0
517
sansad
sansad

लोकसभा सचिवालय की ओर से पिछले गुरुवार को डिजिटल संसद एप लॉन्‍च किया गया। Digital Sansad App एक खास प्रकार का एप है। जिसके माध्‍यम से आम नागरिक अपने क्षेत्र के सांसद और संसद में होने वाले सत्रों का (Live Telecast) सीधा प्रसारण देख पाएंगे। ये Android और IOS दोनों प्‍लेटफार्म पर उपलब्‍ध रहेगा। एप की खासियत है कि इसके जरिये संसद की अन्‍य गतिविधयां और Links की जानकारी भी लोगों को मिलती रहेगी।

Digital Sansad App: लोकसभा की कार्रवाई
Digital Sansad App: लोकसभा की कार्रवाई

संसद की कार्यवाही का 360 डिग्री View देखेंगे

ये एप संसद की तमाम विधायी गतिविधियों एवं कामकाज का एक 360 डिग्री View दिखाएगा। लोगों को लोकसभा से संबंधित अभिलेखीय डाटा, डिबेट आदि की पूरी जानकारी मिलेगी। एप में साल 1947 के बाद से ही बजट भाषणों के सा‍थ ही 12वीं से लेकर 17वीं लोकसभा तक की सदन की चर्चाओं का भी पता चलेगा। Digital Sansad App पर ही इस वर्ष बजट अभिभाषण से लेकर संपूर्ण बजट विश्‍लेषण का ब्‍योरा होगा।

सांसद ने एप को सराहा

Digital Sansad App: जामनगर से सांसद पूनमबेन मदाम ने इसे देश की डिजिटल यात्रा में एक बड़ा कदम कहा। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल संसद एप लोगों को संसद की सभी गतिविधियों से हर पल update रखेगा। देश के हर नागरिक को सरकारी नीतियों की जानकारी होनी चाहिए। कोरोना काल में इस एप के माध्‍यम से सभी दूरियां खत्‍म होंगी।

सांसदों के लिए कैसे मददगार रहेगा App

  • यह एप सांसदों को व्यक्तिगत अपडेट की जांच करने, हाउस बुलेटिन, उनके नोटिस की स्थिति आदि जैसी सेवाओं तक पहुंचने में भी मदद करेगा।
  • सांसदों द्वारा सदन के अंदर लैपटॉप का इस्तेमाल करने पर रोक है। ऐसे में ये एप सांसदों के लिए सदन में किसी भी बहस के दौरान संसदीय जानकारी प्राप्त करने के लिए कारगर रहेगा।
  • इसके अलावा भविष्य में इस एप का प्रयोग सांसदों को उपस्थिति के लिए लॉग इन करने, प्रश्नकाल के लिए प्रश्न देने के साथ-साथ वाद-विवाद या स्थगन प्रस्तावों के लिए नोटिस जमा करने में मदद करेगा।

डिजिटल संसद एप से आठ हजार यूजर जुड़े

Digital Sansad App: भारतीय संसद इंटरफेस के डिजिटल वर्जन का विस्‍तार करने के मकसद से जारी Digital Sansad App को भारत समेत अमेरिका और सऊदी अरब से मिलाकर करीब आठ हजार यूजर देख चुके हैं। संसद के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि एप बनाने के इस idea को लोकसभा के स्‍पीकर ओम बिड़ला ने काफी Support किया। इसके साथ ही संसद में कागज के उपयोग को 98 प्रतिशत तक कम करने में सफलता मिली है।

Digital Sansad App गूगल प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है। इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here