दिल्ली पुलिस की साइबर सेल (Delhi Police Cyber Cell) को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन लोगों को ठगी (Online Fraud) का शिकार बनाने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह 14 लोग झारखंड के जामताड़ा, बिहार के देवघर, जमुई में सबसे अधिक सक्रिय थे। दरअसल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल “साइबर प्रहार पार्ट 2” योजना के तहत देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वालों का पता लगा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की योजना में जामताड़ा, गिरीडीह, देवघर और जमुई केंद्र बिंदु है। साइबर पुलिस इन इलाकों पर सबसे अधिक फोकस कर रही है।

14 लोगों ने 9 राज्यों को बनाया Online Fraud का शिकार

दिल्ली पुलिस साइबर सेल के डीसीपी अनीश रॉय (Anyesh Roy, DCP, Delhi Police Cyber Cell) ने बताया कि, 9 राज्यों ने National Cyber crime Reporting portal पर ऑनलाइन ठगी का 36 केस दर्ज किया था। 14 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पता चला की इन्हीं लोगों ने 9 राज्यों को अपना शिकार बनाया है। अब तक 1.2 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। रॉय ने कहा कि ये लोग रोजाना 4-5 लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

इस रैकेट का सरगना अल्ताफ अंसारी है जिसे रॉक्स्टार और गुलाम उर्फ अंसारी भी कहा जाता है। अल्ताफ के लिए कई सारे कॉलर काम करते हैं जो कि पुलिस की हर गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ताकि वो पुलिस की पहुंच से दूर रहें।

पुलिस ने बाताय कि, अल्ताफ अंसारी नकली वेबसाइट बानाने का काम करता है। उन्हें गूगल एड्स के जिरए प्रसारित भी करता था। अल्ताफ अपनी वेबसाइट का कैपेन करने के लिए रोजाना 4-5 हजार रुपए खर्च करता था। अनीश रॉय ने बताया कि, ठगी का जाल इन्होंने सबसे अधिक छोटे इलाकों और कस्बों में फैलाया हुआ है।

फर्जी कॉल है ठगी का हथियार

अनीश रॉय ने आगे बाताय कि, इन अपराधियों ने वर्तमान में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। यह लोग पहले फर्जी कॉल कर के ओटीपी मांगते थे लेकिन अब ये लोग फर्जी URL बना कर मैसेज भेजते हैं।

ये लोग मुख्य रूप से UPI भुगतान से संबंधित धोखाधड़ी करते हैं। ये धोखेबाज पीड़ितों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने के लिए प्रेरित करते हैं या केवाईसी के नाम पर प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं, या बैंक खाते या सिम कार्ड को अवरुद्ध करते हैं।

वहीं रॉय ने आगे बताया कि, जामताड़ा में इनका एक गैंग है जो कि राज्य में आने जाने वालों पर नजर रखता है। झारखंड में जैसे ही कोई नया व्यक्ति प्रवेश करता है वैसे ही यह गैंग सक्रिय हो जाता था जिससे पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाती थी।

यह भी पढ़ें:

बिगबास्केट पर हुआ साइबर अटैक, 2 करोड़ ग्राहकों का डाटा लीक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने IED के साथ एक आतंकी को किया गिरफ्तार, खुरासान मॉडल से जुडे हैं तार

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here