अयोध्या में इस बार की दीपावली खास होगी। पहली बार रामलला घर लौटेंगे। इस को मद्दे नजर रखते हुए दीपोत्सव की इस बार खास तैयारी की गई है। इस बार के दीपोत्सव से अयोध्या जगमग हो उठेगा।

5,51,000 दीप प्रज्वलित

दीपोत्सव की भव्य तरह से तैयारी करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। दीवाली से पहले यहां पर हर दिन अलग-अलग तरह से कार्यक्रम होंगे। दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर 5,51,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

सीएम सरकारी गोशालाओं द्वारा गाय के गोबर से तैयार किए गए विशेष दीपकों को जलाकर भव्य दीपोत्सव का आगाज करेंगे। 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब राम जन्मभूमि परिसर में इतने बड़े स्तर पर दीप जलाए जाएंगे।

d

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद रामजन्भूमि पहुंचकर दीप प्रज्वलित करेगें। साथ ही रामलला के दर्शन भी करेंगे। यहां पर पहली बार वर्चुअल तरह सी दीपोत्सव को मनाया जाएगा। ये फैसला कोरोना के कारण लिया गया है। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे वह राम जन्मभूमि पर वर्चुअल माध्यम से दीप प्रज्वलित कर सकेंगे।

भव्य आरती का इंतजाम

दीपोत्सव के बाद भव्य आरती का भी इंतजाम किया गया है। सारी व्यवस्था कोरोना को ध्यान में रखकर किया गया है। कोरोना के सभी नियम को फॉलो करते हुए दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इस बार आधे लोगों को दीपोत्सव में शामिल होने की इजाजत होगी। कारण कोरोना काल है।

संध्या काल की आरती से शुरूवात

0jayshreeram 20595365

साल 2020 का दीपोत्सव बेहद ही अलग होने वाल है। क्योंकि राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया है। रामललला की घर वापसी की खुशी में दीपोत्सव को भव्य बनावने में योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी, इस बार अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत, राम जन्मभूमि परिसर में संध्या काल की आरती के साथ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here