Afghanistan की मस्जिद में हुआ Bomb Blast, 50 से ज्यादा मरे

0
441
Blastt
Afghanistan

Afghanistan के कुंदुज़ शहर (Kunduz city) में एक शिया मस्जिद (Mosque) पर आज हुए बम हमले में लगभग 50 लोग मारे गए। ये बलास्ट तब हुई, जब लोग मस्जिद में नमाज बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो नमाज बढ़ रहे थे, तभी उन्होंने ब्लास्ट की आवाज सुनी।

अफगानिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुंदुज के निवासियों को कहना है कि विस्फोट शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद में हुआ, जो मुसलमानों के लिए सप्ताह का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) अस्पताल के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया से कहा, “हमें 90 से अधिक घायल मरीज और 15 से अधिक शव मिले हैं, लेकिन ये संख्या बढ़ सकती है।”

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद (Taliban spokesman Zabihullah Mujahid) ने कहा कि कुंदुज में “हमारे शिया हमवतन की एक मस्जिद में विस्फोट में अनगिनत संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए।

ब्लास्ट के पीछे इस्लामिक स्टेट के होने की आशंका

हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है, लेकिन तालिबान कट्टर प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट को ब्लास्ट के पीछे माना जा रहा है। शहर के एमएसएफ अस्पताल के एक अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मी ने बताया कि आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सैकड़ों लोग अस्पताल के मुख्य द्वार पर जमा हैं और अपने रिश्तेदारों के लिए रो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Pakistan तालिबान के इस कट्टर विरोधी को करता है सपोर्ट, काबुल हमले में भी शामिल था

सोशल मीडिया पर साझा किए खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। सड़कों पर डरी हुई भीड़ उमड़ पड़ी है। कुंडुज ताजिकिस्तान के साथ आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान के लिए एक प्रमुख शहर माना जाता है। बता दें कि अक्सर सुन्नी चरमपंथियों द्वारा यहां शिया मुसलमानों को अक्सर ऐसे हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा है, पहले भी यहां रैलियों पर बमबारी की गई, अस्पतालों को निशाना बनाया गया और यात्रियों पर घात लगाकर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें : अमेरिका के Republican Senator तालिबान को घोषित करना चाहते हैं Terrorist Organization

अफगान आबादी में शिया लगभग 20 प्रतिशत हैं। उनमें से कई हजारा हैं, जो एक जातीय समूह है, जिसे दशकों से अफगानिस्तान में सताया जाता रहा है।

संबंधित खबरें :

क्या Taliban पर भरोसा करना होगा सही ?, CDS Bipin Rawat की तालिबानियों को दो टूक

शरिया कानून की आड़ में महिलाओं को निशाना बनाता रहा है तालिबान, कानून से अफगानिस्तान की महिलाओं में खौफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here