Malaika Arora से शादी की खबरों पर Arjun Kapoor का आया पहला रिएक्शन, एक्टर ने किया शॅाकिंग खुलासा

फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

0
233
Malaika Arora 
Malaika Arora से शादी की खबरों पर Arjun Kapoor का आया पहला रिएक्शन

बॅालीवुड के हॅाट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इस खबर के बीच अर्जुन कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

 Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor ने शेयर किया पोस्ट

शादी की खबरों को लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “इस बात से मुझे प्यार हो गया है कि कैसे दूसरे लोग मेरी ज़िंदगी के बारे में मुझसे भी ज्यादा जानते हैं।” अर्जुन के इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी की खबरें महज एक अफवाह है। लेकिन खबरों की माने तो ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल साल के अंत में सात फेरे लेंगे।

c608f25f 2bc9 4388 bdc8 9013126e2607

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने विंटर वेडिंग का प्लान किया है। बताया जा रहा है कि कपल ट्रेंड के अनुसार इंटीमेट वेडिंग करने वाले हैं। यानी शादी के दौरान इनके परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। वहीं, शादी के बाद ये रिश्तेदारों और इंडस्ट्री के लोगों को ग्रैंड पार्टी देंगे।

arjun kapoor malaika

आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘हमारा रिश्ता पवित्र है हर रिश्ते की एक प्रक्रिया होती है, और प्लान होते हैं। कब और कहां चीजों को अंजाम दिया जाना है। अगर आप ऐसे रिश्ते में जहां आपको यही पता नहीं है कि करना क्या है तो मैं अपने रिश्ते में उस मुकाम पर नहीं हूं। यह रिश्ता पवित्र है’।

यह भी पढ़ें:

Arjun Kapoor संग शादी को लेकर Malaika Arora हैं तैयार! एक्ट्रेस ने कही ये बात

Happy Birthday Nawazuddin Siddiqui: कभी चौकीदारी करते थे नवाज, आज है टॅाप एक्टर, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here