IPL में दो नई टीमों के लिए लग रही बोली, Adani Group और RP-Sanjiv Goenka Group रेस में आगे

0
461
ipl
ipl

IPL के इतिहास में आज बड़ा दिन है। आज आईपीएल को दो नई टीमें मिलने जा रही है। दुबई में आईपीएल की दो नई टीमों के लिए बिड सबमिट कर दी गई है। दुनिया भर के बिजनेस ग्रुप में से Adani Group और RP-Sanjiv Goenka Group को बिड में फ्रंट रनर बताया जा रहा है। बोलियों का टेक्निकल इवैल्यूएशन करने के बाद BCCI नई फ्रेंचाइजी की घोषणा करेगी। आईपीएल के दो नई टीमों के लिए दुबई में बोली लग रही है। इसके लिए दुनिया भर के बिजनेस ग्रुप दुबई पहुंचे हुए है। ऐसे में कौन सी दो नई टीमें होगी इस पर सबकी नजरे टिकी हुई है।

आईपीएल की नई दो टीमें किन्हीं दो शहरों के नाम पर होगी। इसके लिए 6 शहर रेस में है। हालांकि अहमदाबाद और लखनऊ जैसी टीमें इस रेस में सबसे आगे बताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अहमदाबाद के पास दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। वहीं लखनऊ के जरिए BCCI सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में IPL को ले जाना चाहता है।

IPL में दो नई टीमों के लिए दुबई में कुछ देर में लगेगी बोली, 22 बिजनेस ग्रुप इस रेस में

नई टीमों के लिए कौन-कौन से दावेदार मैदान में हैं?
दो टीमों को खरीदने के लिए कुल 22 बिजनेस घरानों ने दिलचस्पी दिखाई है। इन सभी ने बोली के डॉक्यूमेंट खरीदे हैं। बोली लगाने वालों में अडाणी ग्रुप, इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर परिवार, टोरेंट फार्मा, ऑरोबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप, पूर्व मंत्री नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला और तीन प्राइवेट इक्विटी से जुड़े लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup : Bangladesh के Liton Das से बीच मैदान में लड़ पड़े Sri Lanka के Lahiru Kumara, बाकी खिलाड़ी भी विवाद में कूदे

T20 World Cup : MS Dhoni ने 5 साल पहले बता दिया था कि कभी न कभी यह रिकॉर्ड जरूर टूटेगा, ‘हम कभी तो हारेंगे’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here