एक्टर Shiv Kumar Subramaniam का निधन, 2 States फिल्म में बने थे आलिया भट्ट के पिता

फिल्म '2 स्टेट्स' में उन्होंने आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभाया था। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

0
431
Shiv Kumar Subramaniam
एक्टर Shiv Kumar Subramaniam का निधन

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam) का कल, 10 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया। उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी कई भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में उन्होंने आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभाया था। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Shiv Kumar Subramaniam
Shiv Kumar Subramaniam

Shiv Kumar Subramaniam के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

सोमवार सुबह फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव सुब्रमण्यम के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध और दुख हुआ। उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान आपको इस त्रासदी का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे। ॐ शान्ति !”

6253ac56b42c5

बता दें कि एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम के बेटे जहान ने दो महीने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था जिसके चलते उनकी मौत हुई थी। बेटे के मौत के बाद शिव सुब्रमण्यम काफी दुखी थे। खबरों के मुताबिक शिव सुब्रह्मण्यम की मौत की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। अभिनेता को आखिरी बार मीनाक्षी सुंदरेश्वर में देखा गया था जिसमें उन्होंने सान्या मल्होत्रा के पिता की भूमिका निभाई थी। खबरों के अनुसार एक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Ranbir Alia Wedding: हनीमून मनाने साउथ अफ्रीका जाएंगे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt! यहीं ये शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी

‘RRR’ बनी 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म, कमाए इतने करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here